आपत्तिजनक हालत में मिले तीन जोड़े
मेरठ। जनपद में कंकरखेड़ा पुलिस ने एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से तीन जोड़ों को पकड़कर हिरासत में लिया और थाने ले आई। पकड़े गए युवकों से कई घंटे तक पूछताछ की गई।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। युवक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं। कॉलोनी के कुछ लोगों ने मकान में देह व्यापार चलने की सूचना दी। पुलिस पहुंची और मकान की तलाशी ली। इस दौरान यहां से तीन जोड़ों को पकड़ा। इनमें एक युवती स्कूल ड्रेस में थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। मकान से शराब और बीयर की खाली बोतल भी बरामद हुई।
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि काफी दिन से यहां युवतियों का आना-जाना था। युवकों को कई बार समझाया गया। लेकिन, वह नहीं माने। कॉलोनी के लोगों ने पकड़े गए जोड़ों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
थाना पुलिस का कहना है कि युवतियों को चेतावनी देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment