विधायक व आयुक्त ने दी किसानो को टैऊक्टर की चाभी मेले में किसान हुये सम्मानित 

किसान मेले में दिये गये प्रशस्ति पत्र किसान हुये सम्मानित, योजनाओं की दी गयी जानकारी

   मेरठ।  भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चौ चरण सिंह के जयन्ती 23 पर किसान सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में केन्द्र पुरोनिधानित सपार्ट टू स्टेट एक्सटेन्शन प्रोग्राम्स फॉर एक्सटेन्शन रिफाम्र्स आत्मा योजना अन्तर्गत किसान मेले एवं कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक मेरठ केन्ट  सत्य प्रकाश अग्रवाल व आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ द्वारा भैसाली मैदान में किया गया। कृषि एवं विकास से सम्बन्धित विभागो गन्ना, मत्स्य,उद्यान, पशुपालन आदि के जनपद स्तरीय अधिकारी भी मेले में उपस्थित रहें।

मेले में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों, कीटनाशी, उर्वरक विक्रेेताओं निर्माताओं एवं कृषि यंत्र कृषि रक्षा उपकरण वितरकों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया गया।



  भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय चौ.चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करके श्रृद्धाजली दी गयी, सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जनपद से आये प्रगतिशील कृषकों द्वारा भी भूतपूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय चौ चरण सिंह  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। फार्म मशीनरी बैंक से लाभन्वित समिति नीरज किसान विकास सेवा समिति पूठखास को आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं दिव्यांशी किसान स्वयं सहायता समूह समिति गेसुपुर के अध्यक्ष कृषकों को  विधायक, मेरठ केन्ट  सत्य प्रकाश अग्रवाल द्वारा टै्रक्टर की चाबी प्रदान की गयी।

       कृषि एवं सम्बद्ध विभागों द्वारा विभिन्न फसलों-क्षेत्रों में सर्वाधिक उत्पादकता,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित,पुरूस्कृत भी किया गया, सार्वधिक उत्पादकता के लिए जनपद में प्रथम स्थान के लिए गेहॅू की उत्पादकता हेतु पुष्पा देवी, सरसों के लिए जगवीर सिंह, धान के लिए  अनिल कुमार एवं उर्द के लिए ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया गन्ना में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान के लिए बिजेन्द्र सिंह,  संदेश कुमार,  मीनू, नवाब सिंह, को सम्मनित किया गयाए जनपद स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान हेतु 29 कृषकों को सम्मानित किया गया विकासखण्ड स्तर पर कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के कुल 60 कृषकों को पुरूस्कृत किया गया कृषको के सम्मान धनराशि बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से स्थानान्तरित की जायेगी। आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ एवं मुख्य विकास अधिकारी मेरठ द्वारा कृषको को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेट किये गये।

        किसान सम्मान दिवस के अवसर पर  डीके शर्मा सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी द्वारा कृषकों को पशुपालन के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी दी गयी डा. प्रदीप वर्मा सचिव गन्ना समिति मौहददीनपुर द्वारा जैविक खेती के विषय मे तकनीकी जानकारी दी गयी बासमती निर्यात जोन के प्रधान वैज्ञानिक डा. रितेश शर्मा द्वारा बासमती धान की नवीनतम प्रजातियों एवं तकनीकी बिन्दुओं से अवगत कराया गया।         

         किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषकों के मध्य गोला फेक क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को पुरूस्कृत किया गया किसान मेले में लगभग 40 स्टाल लगाये गये जिला कृषि अधिकारी  प्रमोद सिरोही, जिला उद्यान अधिकारी  गमपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी, दुष्यन्त कुमार एवं कृषि सम्बद्ध विभागों के अन्य अधिकारी भी मेले मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमर पाल द्वारा किया गया किसान मेले लगभग 800-900 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कृषकों द्वारा उठाई गई तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किसान मेले में कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों द्वारा किया गया।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts