एक ही दिन में बढ़ गए 4000 मामले

 ओमिक्रॉन का आंकड़ा भी हजार के करीब
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बाकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने देश में संक्रमण को और अधिक रफ्तार दे दी है। मुंबई और दिल्ली में कोरोना के मामले खतरनाक तरीके से बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दो महानगरों में एक ही दिन में केस दोगुने हो गए। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं  राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। यहां संक्रमण दर भी 1.29 फीसदी दर्ज किया गया। 
इन सब के बीच पंजाब राज्य में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी है। वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 252 मामले महाराष्ट्र में हैं, जबकि 238 मामलों के साथ राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। त करें तो यहां बुधवार को कोरोना विस्फोट हो गया। एक दिन में 2510 नए मामले आने से लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं  राजधानी दिल्ली में भी स्थिति गंभीर हो गई है। एक दिन में 923 मामले आने से तीसरी लहर की आशंका बढ़ गई है। 
वहीं ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 263 मामले राजधानी दिल्ली में हैं, जबकि 252 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 97 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान (69), तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं।

दिल्‍ली के बाद यूपी में भी स्कूल हुए बंद
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली समेत कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा कर दी है। दिल्ली सरकार ने शहर में कोरोना के डेल्‍टा और ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी कर दिया है जिसके बाद से सभी स्‍कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। उत्‍तर प्रदेश में भी 8वीं कक्षा तक के स्‍कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। स्‍कूल 31 दिसंबर से बंद होंगे और 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन जारी रहेगा। बता दें कि महाराष्‍ट्र में भी जल्‍द कोई फैसला लिया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts