मेरठ। मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने आज जिलाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम मंडलायुक्त ने गार्ड आफ आॅनर लिया। उसके बाद वे जिलाधिकारी के बालाजी के कार्यालय में पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कुछ समय बिताया उसके बाद वे अन्य विभागों का निरीक्षण करने के लिए निकल गए।

मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह आज बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों व मदों का बिंदुवार निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य मात्र कमियां निकालना नहीं अपितु कार्य में सुधार लाना व अभिलेखों के रख-रखाव को सही कराना है। उन्होंने आरसी के सापेक्ष वसूली को रजिस्टर में फीडिंग करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अपर जिलाधिकारी कोर्ट के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पेशकार व अन्य कर्मचारियों से पत्रावलियों की जानकारी ली। जिलाधिकारी के मुख्य कार्यालय के अलावा अन्य कार्यालयों के कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की और आलमारियों में रखे पत्रावलियों को निकालकर देखा। कर्मचारियों व अधिकारियों की सर्विस बुक व जीपीएफ पासबुक के निरीक्षण के दौरान कुछ जीपीएफ पर नवंबर व दिसंबर की इंट्री न होने पर ओसी नजारत व अपर जिलाधिकारी को अभिलेखों को सही कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने मिसिल बंद, विभाग संबंधित पत्रावली, धारा-144 की पत्रावली, विभिन्न क्षेत्रों के नक्शा तथा नकल बनाना, बंदोबस्त रजिस्टर, सीलिंग से संबंधित पत्रावली, राजस्व व संग्रह अभिलेखागार, पुराने अभिलेख आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद आयुक्त ने जिलाधिकारी कक्ष में बैठक कर पत्रावलियों की जांच की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts