श्रीनगर (एजेंसी)। सुरक्षाबलों की सतर्कता और मजबूत खुफिया तंत्र ने एक बार फिर कश्मीर घाटी में एक बहुत बड़े हादसे को टाल दिया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए श्रीनगर हाईवे पर वानपोर इलाके में आइईडी लगा रखी थी। इससे पहले कि आतंकवादी अपनी साजिश में कामयाब होते तलाशी अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाई गई 5 किलो की आइईडी बरामद कर ली गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के पुलवामा पुलिस को यह सूचना मिली कि कुछ आतंकवादी आइईडी विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलवामा पुलिस, सेना की 50 आरआर और बीएसएफ की 183 बटालियन का दल श्रीनगर वानपोरा इलाके में पहुंच गया और सड़क पर बिछाई गई आइईडी की तलाश मेंं जुट गया। सुरक्षाबलों ने देखा कि मुख्य सड़क के बिलकुल नजदीक मिट्टी नरम है, जैसे उसे अभी-अभी खोदकर बंद किया हो। उपकरणों के जरिए जब जांच की गई तो इस बात की पुष्टि हो गई कि यहीं पर आइईडी बिछाई गई है। 
सुरक्षाबलाें ने तुरंत हरकत में आते हुए श्रीनगर वानपोरा मार्ग पर वाहनोें की आवाजाही को रोक दिया और बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया। कुछ ही समय बाद बम निष्क्रिय दस्ता वहां पहुंच गया और उन्होंने मिट्टी की खुदाई कर आइईडी को बाहर निकाला। आइईडी का वजन करीब पांच किलो था और इसे एक कंटेनर में रखा गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts