मेरठ। ज़िला व महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ ने आज सुबह बुढाना गेट कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सयुंक्त रूप से जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी मेरठ ने की।                  अ​वनीश काजला ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था।उन्होंने कहा कि इंदिरा सच्ची राष्ट्र भक्त थी। बाल्य काल से ही उन्होंने देश की आज़ादी की लड़ाई में भाग लिया। उन्होंने वानर सेना का गठन किया। जिलाध्यक्ष ने इंदिरा गांधी की उप​-लब्धियों को गिनाते हुए बताया कि इंदिरा ने 19 जुलाई में बैंकों का राष्ट्रीयकरण,1971 को पाकिस्तान के दो टुकड़े,1984 में ऑपरेशन मेघदूत कर सियाचीन पर भारत का कब्ज़ा,18 मई 1974 को परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौकाया, 1971 में राजाओं का प्रिवी पर्स (राज भत्ता) समाप्त किया,1975 में सिक्किम का भारत मे विलय करने जैसे साहसिक कार्य किए। इसके अलावा हापुड़ रोड पर इंदिरा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान प्रदेश सचिव अजित सिंह दोला, प्रदेश सचिव नसीम खान विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी, डा0 संजीव अग्रवाल, जिला प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, अखिल कौशिक अम्बेडकर , महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, संजय गोयल, योगी जाटव, नवनीत नागर, उषा चिनहट, सुशीला कोली, रीना शर्मा, सुनीता मंडल, देशपाल गुर्जर, अरविन्द तालियांन, महेन्द्र गुजर्र, अरुण कुमार एडवोकेट, महेन्द्र गुजर्र, दिनेश मोहन शर्मा, नफीस सैफ़ी, हरीश त्यागी, विजय शर्मा, मुकुल मित्तल, नईम राणा, डॉ प्रभात गौतम, अनिल प्रेमी, मोनू आदि भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts