सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट -                                
सरधना (मेरठ)। बुधवार को सरधना के पूर्व चैयरमैन निज़ाम अंसारी के आवास पर सपा एम.एल.सी. राकेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि
भाजपा सरकार के गलत फैसलों से अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। लोगों को अपने पैसों के लिए लाठियां खानी पड़ी। अपमानित होना पड़ा। लोगों की जानें चली गई। देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैली।  नोटबंदी करते समय भाजपा सरकार ने भरोसा दिलाया था, कि काला धन आएगा, भ्रष्टाचार खत्म होगा। बीजेपी सरकार बताए कि काला धन लेकर कौन चला गया? भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि नोटबंदी के क्या फायदे हुए?भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को नष्ट कर दिया है। भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया। साढ़े चार साल में प्रदेश को पीछे धकेल दिया। आज किसान व्यापारी, नौजवान, छात्र आत्महत्या करने पर  विवष है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी बड़े लोगों और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने, जनता को परेशान करने और अपनी तानाशाही जताने के लिए किया है। 
  इस सरकार के रहते किसानों को न्याय नहीं मिलेगा। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और लखीमपुर की सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने और विरोधियों को फंसाने के लिए एसआईटी बनाती है। किसे फंसाना है और किसे बचाना है, जांच की क्या दशा होगी यह एसआईटी नहीं भाजपा तय करती है। 
 भाजपा प्रोपगंडा की मास्टर है। एक झूठ ऊपर से बोला जाता है और वही नीचे तक चलता है। उसकी भेदभाव और नफरत की राजनीति से सभी लोग नाराज हैं। भाजपा सरकार में किसानों के धान की लूट हो रही है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है, सरकारी सम्पतिया बेची जा रही है। महंगाई बढ़ी है। भाजपा के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। समाजवादी साइकिल ही अब उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।
 आज हर वर्ग भाजपा से परेशान है। उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाए थे। उत्तर प्रदेश सरकार पर आज किसी को भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी को अपना काम बताना चाहिए। यह सरकार अभी तक समाजवादी सरकार के कार्यों का ही उद्घाटन कर रही है। कुशीनगर का एयरपोर्ट समाजवादी सरकार में दिए गए बजट से बना है। समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे समाजवादी सरकार ने शुरू कराया था। मेट्रो भी सपा सरकार में ही चली। 2022 में बदलाव होना तय है। समाजवादी पार्टी पर जनता का भरोसा है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनना तय है। वही निज़ाम अंसारी पूर्व चेयरमैन ने एमएलसी राकेश यादव को भरोसा दिलाया की ज़िले का एक एक सपा कार्यकर्ता जी जान से पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है, ओर समाजवादी पार्टी 350 प्लस सीट ला कर पुनः प्रदेश में विकाश की साईकिल चलाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी गुलाम मौहम्मद,पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह,नितिन कटारिया,निज़ाम अंसारी,मंजूर मालिक,सलीम अंसारी,शाहबाज खान,हाजी खालिद,हाजी तैय्यब,सभासद साकिर,दिलशाद,अफजाल मालिक,फरमान अंसारी,युसूफ,साजिद,दिनेश, परवीन बेगम, हासिम, तनसीर खान,अरशद, अज़ीम सैफी, डॉक्टर सोहनवीर,अमित,इरफान जावेद , रईस पहलवान, इस्लाम,शावेज़ अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts