पूर्णिया:- पूर्व जिप सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या का मुख्य नामजद आरोपी अटिया के खिलाफ पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल इस बारे में कुछ कहने से परहेज कर रही है। लेकिन, सूत्रों की माने तो अटिया के खिलाफ पुलिस को बहुत ही अहम सुराग हाथ लग चुके हैं। बताते चलें कि पुलिस अटिया को गिरफ्तार करने के लिये सभी तरह के हथकंडे का इस्तेमाल कर रही है। दूसरी तरफ अपराधी भी पुलिस से बचने के लिये सभी तरह के हथकंडे अपना रही है। फिर भी अटिया पुलिस की नजर से नहीं बच सकता है। पुलिस भी इस हत्याकांड मामले में काफी फूंक-फूंककर अपना काम कर रही है। बताते चलें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के दिन सरसी में बिट्टू सिंह के छोटे भाई बेनी सिंह की हत्या कर दी गई थी, जिसमे अटिया को मुख्य आरोपी बनाया गया था। तब से अटिया फरार है। पुलिस भी उसे खोज नही पाई, लेकिन एक साल के बाद फिर रिंटू सिंह के मर्डर में अटिया का नाम सुर्खियों में आया। अब देखना ये है कि क्या इस बार पुलिस अठिया को गिरफ्तार कर पाती है या नहीं। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि वो कौन है जो पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी अठिया को दे रहा है, जिससे अठिया पिछले एक साल से खुलेआम घूम रहा है। क्या अठिया कोर्ट में सरेंडर करेगा। ऐसे कई सवाल हैं, जिनका खुलासा अठिया कि गिरफ्तारी के बाद हो सकता है।
No comments:
Post a Comment