पैरालंपिक खिलाडिय़ों ने कोरोना महामारी के बावजूद किया बेहतर प्रदर्शन :योगी 

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि 1857 की क्रांति की धरा को नमन। पैरालंपिक खिलाडिय़ों का स्वागत करता हूं। संबोधन से पूर्व सीएम योगी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगवाए। कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद मोदी, अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय खिलाडिय़ों का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। सभी को ऐसे खिलाडिय़ों का स्वागत करना चाहिए। 
सीएम योगी ने कहा कुछ नया करना पड़े तो पैरालंपिक व अन्य खिलाडिय़ों के लिए उसे किया जाएगा। मेरठ की जब बात होती है तब खेल उत्पाद के लिए भी जाना जाता है। एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू हुई है। यह अर्थव्यवस्था को गति देगा। मेरठ का चयन बड़े शोध के बाद खेल में किया गया। मेरठ में जो खेल उत्पाद बनते हैं उनकी गुणवत्ता अलग है। हर सांसद निमंत्रण दे रहे हैं कि सांसद खेल प्रतियोगिता में मंत्री जरूर आएं। प्रधानमंत्री का यह कदम सराहनीय है।भारत के पैरालंपिक दल में आठ खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से थे। योगी ने डीएम सुहास एल वाई की कोरोना प्रबंधन को लेकर सराहना की। राज्य सरकार ने सुहास को पांच वेतन वृद्धि दी।  पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को 2 करोड़, रजत को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक को एक करोड़ और प्रतिभागी 25 लाख की पुरस्कार राशि आज प्रदान की जा रही है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी प्रशिक्षक को भी 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। साढ़े चार साल में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है। दो अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम बनाए। 11 वेटलिफ्टिंग हाल बनाए। 44 छात्रावास संचालित किए। तीन खेल कॉलेज लखनऊ, इटावा व गोरखपुर में संचालित किए जा रहे हैं। खेल महत्वपूर्ण होता है। शारीरिक दिव्यांगता को दरकिनार करके खेला यह अभिनंदनीय है। 
 खिलाडी अपने  लिये नहीं वरन राज्य व देश के लिये खेलता है 
कार्यक्रम स्थल पर सीएम योगी के संबोधन से पहले प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी अपने लिए नहीं खेलता है। वह प्रदेश और देश के लिए खेलता है। 73 वर्षों से पैरा खिलाडिय़ों की मांग लंबित थी। उसे मुख्यमंत्री ने पूरा किया। उन्हें भी अन्य खिलाडिय़ों की तरह मान सम्मान मिलेगा। कुश्ती एकेडमी की स्थापना की गई। 75 जिलों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री ने तमाम सुविधाएं प्रदान की। अनुदान की धनराशि पांच लाख से 25 लाख किया।  इसके बाद उन्होंने कहा कि खेल विभाग सुविधाएं देने में लगा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा युवा रहते हैं।
 मंच से केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता मंत्री ने कहा कि योगी ने जो परंपरा शुरू की है। पैरालंपिक के खिलाडिय़ों का सम्मान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इन खिलाडिय़ों ने देश का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश स्तर पर सुविधाएं बढ़ाई। उत्तर प्रदेश सरकार नए स्टेडियम का निर्माण कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार नए स्टेडियम का निर्माण कर रही है। स्पेशल क्रिकेट ओलंपिक में सफलता हासिल की। इसका मतलब उन्हें सुविधाएं मिलें तो वे किसी से कम नहीं हैं। केंद्र सरकार ने 2016 में दिव्यांग सशक्त जन कानून लाई। 2014 से 20020 तक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। नकद पुरस्कार की घोषणा भी प्रदेश सरकार के कदम सराहनीय हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काम दमदार सोच ईमानदार है। सरकार का मूल मंत्र है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम में मेरठ खेल उत्पाद के लिए जाना जाता है। सीएम योगी ने पश्चिम को मान सम्मान दिया। योगी ने मेरठ में भय का माहौल खत्म किया। कहा कि भय और डर खत्म होता है तब बाकी काम गति पकड़ लेते हैं।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts