पत्नि नुपूर ने दिल्ली के अस्पताल बेटी को  जन्म दिया 

 रांची से भुवी दिल्ली के रवाना हुए 

 मेरठ। भुवी यानी भुवनेशर कुमार अब पिता बन गये है। बुधवार को उनकी पत्नि ने दिल्ली के एक  अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।  परिवार में किलकारी गुंजने से खुशी का माहौल बना हुआ  है। वहीं भुवी बेटी होने की खुशी में रांची से दिल्ली के लिये रवाना हो गये है। 

  भुवी की पत्नी नुपुर ने दिल्ली के अस्पताल में सुबह 9 बजे बेटी को जन्म दिया है। 23 नवंबर 2017 को भुवनेश्वर कुमार ने बचपन की दोस्त और पारिवारिक मित्र नुपुर से विवाह किया था। शादी की सालगिरह के दूसरे दिन ही भुवी, नुपुर को 24 नवंबर को माता.पिता बनने का सौभाग्य मिला है। भुवी के पिता बनने के बाद बुआ बनी भुवी की बड़ी बहन रेखा अधाना दिल्ली अस्पताल में साथ हैं। परिवार में नन्हीं किलकारी गूंजी तो परिवार में जश्न का माहौल है।

परिवार के करीबियों ने बताया कि बेटी से मिलने के लिए भुवनेश्वर कुमार रांची से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। मैच के चलते भुवी अभी रांची में हैं। नूपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में एक एमएनसी में नौकरी करती थीं। नूपुर और भुवनेश्वर दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं।

इसी साल हुआ था भुवी के पिता का देहांत

भुवी का परिवार इसी साल एक गहरे सदमें से गुजरा था। दरअसल 20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गनागंगर से बुलंदशहर के लुहारली पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसी समय परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसी दौरान पत्नी नूपुर प्रेग्नेंट थीं


No comments:

Post a Comment

Popular Posts