दहेज के लिए विवाहिता का किया उत्पीड़न, सात के खिलाफ अभियोग दर्ज
एटा। अतिरिक्त दहेज की पूर्ति न होने पर ससुरालीजनों द्वारा एक विवाहिता का न सिर्फ उत्पीड़न किया गया, बल्कि पति ने अप्राकृति कृत्य किया और देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट सात लोगों के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
सकीट थाना क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। वादिया के पिता ने शादी के दौरान यथाशक्ति दानदहेज दिया था। उस समय वर पक्ष की कोई मांग नहीं थी। कुछ समय तक सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा। उसके बाद ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।
आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए गाली गलौज करते हुए उसको जान से मारने की धमकी देते हुए पति द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया तथा देवर ने बलात्कार का प्रयास किया। महिला थाना पुलिस ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts