एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर घनश्याम में एक व्यक्ति ने महिला दुष्कर्म किया। आरोप है कि बेहोश कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके आभूषण लूट लिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। आरोप है कि तीन लोगों ने मकान पर धावा बोल दिया और महिला को दबोच लिया। एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला को बेहोश कर उसके सोने कुंडल, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी व चांदी की पायल और 9 हजार रुपए लूट लिए गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को थाने ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चन्द्रशेखर पुत्र राजाराम निवासी मानिकपुरा थाना जैथरा समेत तीन लोगों के खिलाफ धारा 420, 328, 379, 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment