हिमाचल-राजस्थान में कांग्रेस का क्लीन स्वीप

असम में भाजपा तो बंगाल में तृणमूल ने जीती सभी सीटें

नई दिल्ली (एजेंसी)।देश के 13 राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों सामने आ चुके हैं। 13 राज्यों में से अधितर में बीजेपी को नुकसान झेलना पड़ा है। 13 राज्यों की कुल 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से बीजेपी 22 पर मैदान में थी, लेकिन केवल 7 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है। असम में विधानसभा की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन सहयोगी ने सभी सीटें जीत ली है, वहीं हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक तथा विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनावों में कांग्रेस ने सभी चार सीटें जीत कर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को करारी शिकस्त दी है।
कांग्रेस ने राजस्थान में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए धरियावाद और वल्लभनगर दोनों विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सभी चार विधानसभा सीटों दिनहाटा, गोसाबा खरदाह और शांतिपुर पर विजय हासिल की है। मध्य प्रदेश में सत्तारूढ दल भाजपा ने खंडवा संसदीय क्षेत्र और जोबट तथा पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों में विजय हासिल कर ली है जबकि रैगांव विधानसभा सीट पर शुरुआत में पिछड़ने वाली कांग्रेस ने आखिरकार जीत हासिल कर ली है।



हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) विधायक अभय चौटाला ने अपने निकटतम प्रतद्विंद्वी भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी गोविंद कांडा सत्तारूढ़ गठबंधन प्रत्याशी गोबिंद कांडा को 6708 मतों से हरा कर जीत दर्ज करायी।
बिहार के कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अमन भूषण हजारी 12000 से अधिक मतों के अंतर से उप चुनाव जीत गए। आंध्र प्रदेश की बदवेल सीट पर वाईएसआर कांग्रेस ने कब्जा बरकरार रखा है। वहीं कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा के रमेश भुसनुर ने सिंदगी सीट पर कांग्रेस के अशोक मानागुली को हराकर जीत का परचम लहराया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts