सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) सरधना नगर मैं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति की परिचय बैठक हुई । जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष नईम तोमर रहे। नईम तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार व योगी सरकार की जितनी भी योजना चल रही है वह सब अल्पसंख्यक व गरीब व्यक्ति के लिए है और इन सब योजना का लाभ सभी को मिल रहा है । उन्होंने सभी को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में काम करने की अपील की । जिला महामंत्री नीरज जैन ने कहा कि 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है । हमें अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख जरुर बन्ना है। अपने अपने बूथ को जिताकर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव मे जुटने का आह्वान किया । बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शाहिद सैफी ने और संचालन नगर महामंत्री संकेत सिंह ने किया । इस अवसर पर अकील पठान, रिहान चौधरी, आलोक कुमार, आफताब, दीपक जैन, लोकेश जैन, रजत कुमार, रिषभ जैन, अरसद नईम, अंजुम मेहताब, नोमान कुरैशी, अब्दुल हमीद, तंजीम कुरैशी, आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts