सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलिज मटौर दौराला में जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का विषय था ..'"मतदान एक अधिकार और कर्तव्य'" कर्तव्य जिसमें जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग व अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया ।प्रधाना चार्या डॉ नीरा तोमर ने अध्यापिकाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान लोकतंत्र की जान है अगर हम चाहते है कि हमारे देश की बागडोर श्रेष्ठ हाथों में जाये तो हमें भी जातिवाद छेत्रवाद से ऊपर उठ कर राष्ट्तीय दृष्टिकोण को अपनाते हुए अपने मत का प्रयोग करना होगा और यह तभी सम्भव है जब हम सबकी वोट बनी हो व सब मतदान करे ,अतः जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। प्रतियोगिता में निधि सक्सेना रविता कल्पना ममता रचना उमा सविता सुमन यादव अध्यापिकाओं व 75 छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

No comments:
Post a Comment