सरधना (मेरठ) श्री शलिगराम शर्मा स्मारक महाविद्यालय रासना में सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं जागरुकता (स्वीप) की कार्ययोजना को ध्यान मे रखते हुए महविध्यालय में मतदाता जागरुकता पर निबंध प्रतियोगीता का आयोजन नोडल अधिकारी डाॅ.संदीप कुमार के निर्देशन में किया गया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता पर सारगर्भित निबंध लिखे। कुल 22 विद्यार्थियों ने प्रतियोगीता मे प्रतिभाग किया जिनमें अक्षिता, अदिती,तमन्ना,खुशी,वन्दना, साहिब व सुहैल आदि प्रमुख थे। स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा। प्राचार्या श्रीमती रंजू नारंग ने सभी के प्रयासों की सराहना की मौके पर डाॅ.सुनील कुमार,हरमीत सिंह,डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद,दीपक आदि सहयोगी रहे।

No comments:
Post a Comment