बागपत। विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ा गांव में भारतीय जैन मिलन क्षेत्र संख्या पांच की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन हुआ। 
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि जैन समाज को अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिये एकजुट होना होगा और सत्ता में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। इस दौरान  भारतीय जैन मिलन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इस अवसर पर दृष्टिभूषण माता जी ने जैन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जैन धर्म को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेन्द्र जैन राजकमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनेन्द्र कुमार जैन एड़वोकेट व राजेश जैन भारती, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद जैन एड़वोकेट, क्षेत्रीय कार्य अध्यक्ष संतोष जैन एड़वोकेट, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर डीके जैन, क्षेत्रीय मंत्री विनोद जैन भट्टे वाले, पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चन्द जैन, त्रिलोक तीर्थ के प्रबन्धक त्रिलोक चन्द जैन, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन, जैन मिलन बागपत के अध्यक्ष अमित जैन, अमित जैन टटीरी, रमेश जैन प्रगति प्रिंटर्स वाले, सिद्धार्थ जैन, राजेश जैन, क्षेत्रीय मुख्य महिला संयोजिका राखी जैन, नवीन भईया ब्रहमचारी, प्रमोद कुमार जैन कुमार उघोग बड़ौत, अनुराग जैन, अनिल जैन, जैन मिलन मंत्री महेश जैन, जैन समाज खेकड़ा के प्रधान जिनेश जैन, जैन समाज खेकड़ा के मंत्री सुमेर जैन, नितिन जैन, सुशील, धर्मेन्द्र, आयुश, संयम, विकास आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts