मौसम का बदल रहा मिजाज, रहें सतर्क : डॉ. अवनीश
खेड़ा चौगावां में निशुल्क चिकित्सा- व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
By News Prahari -
मुजफ्फरनगर। 9 नवंबर 2021सर्दी शुरू हो चुकी है। मौसम लगातार बदल रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिन में गर्मी और रात को ठंड हो जाती है। दिन की गर्मी देखकर लोग रात की सर्दी के प्रति लापरवाह हो जाते हैं, यही लापरवाही बीमारी का कारण बन जाती है। यह कहना है खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ. अवनीश का। बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत जिला अस्पताल अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए दो गज दूरी और मास्क पहनना अब भी जरूरी है, इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए।
Tags:
मुजफ्फरनगर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Popular Posts
-
न्यूज़ प्रहरी । नव वर्ष की शुरुआत भारत में जहां सीडीएस की नियुक्ति से मिली ताकत से हुई है वहीं पाकिस्तान में इसकी शुरुआत दहशत में हुई...
-
न्यूज़ प्रहरी । तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर(NRC) का विरोध करने वाली एक महिला पुलिस की नजर...

No comments:
Post a Comment