बुखार से पीड़ित रोगियों का हालचाल जाना
जिला अस्पताल में डेंगू व मलेरिया से कोई भीका कोई रोगी भर्ती नहीं है
मुजफ्फरनगर , 9 नवंबर 2021। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत की एवं और उनका हालचाल जाना।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ.क्टर योगेंद्र तिरखा के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उनका स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्वयं प्रत्येक भर्ती मरीज से बात की, बातचीत के दौरान भर्ती मरीजों द्वारा चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया- कि जिला चिकित्सालय में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में कुल 28 मरीज तथा 4 चार बच्चे बुखार से ग्रसित होने पर भर्ती किए गए हैं, यहे सभी मरीज सामान्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं इनमें से कोई भी मरीज डेंगू या मलेरिया से पीड़ित नहीं है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा “कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत रहें अपने खानपान व साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने व और मच्छरदानी का प्रयोग करें।, उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का सही ढंग से अवश्य प्रयोग करें क्योंकि मास्क के प्रयोग से हम सिर्फ कोरोना बीमारी से ही नहीं बल्कि अन्य वायरल जैसी बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।”

No comments:
Post a Comment