माल के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा
मेरठ। गत ३ नवम्बर को थाना कंकरखेडा के वंडर सिटी के यार्ड में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्त को माल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में मीडिया केा जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया गत ३ नवम्बर को वंडर सिटी स्थित यार्ड में उमेश चन्द्रवंशी की कर्मचारी रोहित ,अंकित के साथ बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूट घटना को अंजाम देते हुएकासर की बैटरी व सीसीटीवी कैमरों को बदमाश ले गये थे। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गयी थी।
पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाशी करने में जुटी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोला रोड से तीन अभियुक्तोंंको उस समय गिरफ्तार किया जब वह लूट का माल बेचने की फिराक में थे। पकडे गये अभियुक्तों से नाम सैफ अली छोटी मस्जिद के पास ग्राम शोभापुर, रिजवान पुत्र यामीन निवासी डिफैन्स कालोनी निकट निवाडी वअनस निवासी मौहल्ला किदवई नगर गुरुद्वारा रोड कस्बा बताया। अभियुक्तों के पास से तंमचा 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मेरठ व जिला गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र मे लगभग दो माह पहले एक फैक्ट्री मे दो गार्डो को बन्धक बनाकर तांबा व पीतल का सामान भी लूटा था
No comments:
Post a Comment