पहले दिन कई दर्जन युवाओं को दिलाई सदस्यता
ज्ञानपुर (भदोही)।जिला कांग्रेस कमेटी भदोही में जिलाध्यक्ष पं. राजेंद्र कुमार दुबे राजन की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर दर्जनों युवाओं को सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर राजन दूबे ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्यता अभियान 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2022 तक चलेगा, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोग कांग्रेस का सदस्य बन सकते हैं। जनपद से एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तर प्रदेश कमेटी के प्रदेश सचिव वसीम अंसारी ने युवाओं का, छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस निकम्मी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के सदस्य बनें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा, सुरेश गौतम, राजेश्वर दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आनंद कुमार मौर्या, रोहित पांडेय, विमल कुमार, अनुज दूबे, दीपक पांडेय, त्रिलोकीनाथ बिंद मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment