परीक्षितगढ़ खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया की और से ओपन वूशु डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन ब्लूमिग किड्स कॉन्वेंट लाल बाघ लोनी गाजियाबाद में किया गया 
जिसमें लगभग 110 खिलाड़ी ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुनीता जोशी डायरेक्टर बलूमिंग किड्स कॉन्वेंट स्कूल व अभिषेक जोशी ,ने संयुक्त रूप से किया।
संस्था की अध्यक्ष रश्मि आर्या ने कहा की  हमारी संस्था खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन खिलाड़ियों  के विकास एवं  प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें विश्व पटल  तक ले जाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। वहीं संस्था सभी प्रकार के खेलों को विकसित करने एवं बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। खेलों का उत्थान  एवं प्रगति ही संस्था का एक मात्र  उद्देश्य है। संस्था की उपाध्यक्ष  गुलशन सैफी ने क़हा की  ग्रामीण अंचल के बालक एवं बालिकाओं को प्रत्येक खेल मे़ अवसर प्रदान करके उनके लिए गांवो मे़ प्रशिक्षक की व्यवस्था कराके उन्हे एक मुकाम तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है। संस्था भारत का गौरव बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है। खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सागर कश्यप  ने क़हा की हमारी संस्था खेलो मे़ हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने का भी कार्य करेगी। सभी खेलो मे़ निर्णय पारदर्शी व निष्पक्ष होगा। प्रतियोगिता  मे़ मुख्य सहयोग। हेमंत कुमार का रहा। इस मौके पर गौरव,संतोष,रोशन, सचिन,फैजल,बीना,उदय नाथ मिश्रा, किरन, साइन,वर्षा पांडेय,योगेश, सालिम,विकास आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts