नदीम सलमानी
हरिद्वार। स्वागत सामाजिक संस्था ने सेक्टर 2 के पार्क में दीपावली पर पौधारोपित कर अभियान की शुरूआत की। संस्था के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी नसीम सलमानी ने कहा कि संस्था ने दीपावली पर जो पौधारोपण अभियान किया है वो सराहनीय है। हम सभी को जीवन में धार्मिक व सामाजिक कर्तव्य मानकर कम से एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर हम पौधा नहीं लगा पाते हैं तो किसी पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने वाले पौधे अवश्य लगाएं। आज के समय में सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण को लेकर बन हुआ है, लगातार प्रदूषित हो रहे पर्यावरण का प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा के मामले में सभी को सम्पूर्ण जागरूकता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है।
संस्था के महासचिव गुलनवाज सिद्दीकी ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करें। संस्था की कोषाध्यक्ष तबस्सुम सिद्दीकी ने कहा है कि पेड़ पौधों की हरियाली देख कर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर और बरामदे में अच्छे पौधे रोपित करने चाहिए। पीपल का पेड़ भी अवश्य लगाएं क्योंकि पीपल का पेड़ हमें भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है।
इस मौके पर रमीज़ सलमानी, सुहैल, शौकीन, आयुष चौहान, ईशु चौहान, सागर, महक, सानिया सिद्दीकी, चुनमुन, राकेश, पप्पू, बादल आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment