संशोधित नियमावली को कार्मिक विभाग की हरी झंडी
लखनऊ।वन विभाग में दरोगा के 500 खाली पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। कार्मिक विभाग की नियमावली सेल ने संबंधित संशोधित अधीनस्थ वन सेवा नियमावली को हरी झंडी दे दी है। जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में ले जाया जाएगा। भर्ती होने पर वन विभाग में लंबे समय से चली आ रही दरोगाओं की कमी खत्म सकेगी।
शासन ने संशोधित अधीनस्थ वन सेवा (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी/ वन दरोगा) नियमावली 2021 को कैबिनेट से पास कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरानी नियमावली में वन दरोगा के पद केलिए विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट अनिवार्य अर्हता थी। इसे बदलकर अब विज्ञान वर्ग में स्नातक किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment