- एपीएस दयोल ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा
 सिद्धू ने नियुक्ति पर उठाए थे सवाल

चंडीगढ़ (एजेंसी)।पंजाब के एडवोकेट जनरल के पद से एपीएस दयोल ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा एजी के पद पर उनकी नियुक्ति किए जाने के बाद से ही कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इस फैसले से नाराज चल रहे थे।
सिद्धू ने इसके पीछे दलील दी थी कि बेअदबी मामले के खिलाफ दयोल ने ही कोर्ट में पैरवी की थी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का केस भी लड़ा था। इन दोनों मामलों को लेकर पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर हमले बोलते रहे हैं। चन्नी के द्वारा एजी के पद पर दयोल की नियुक्ति किए जाने से भी सिद्धू खफा थे। यहां तक कि सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से भी नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था।
दयोल की एजी पद पर नियुक्ति को लेकर राज्य में सियासी बवाल खड़ा हो गया था। विपक्षी दलों ने दयोल की नियुक्ति का जोरदार विरोध किया था। दरअसल, एडवोकेट दयोल पंजाब सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण केसों की पैरवी कर रहे हैं, जिनमें बेअदबी मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी व परमराज उमरानंगल का केस भी शामिल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts