सपा के चार एमएलसी भाजपा में गए

लखनऊ।यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। सपा के चार एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद और रमा निरंजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। स्वतंत्रत देव सिंह ने कहा कि राज्य में सपा के वफादार सिपाही रहे नरेन्द्र भाटी के जुड़ने से भाजपा को ताकत मिलेगी और सपा का 100 प्रतिशत सफाया होगा। 
रविशंकर सिंह के आने से सपा को बलिया में झटका लगेगा। सीपी चंद के आने से पार्टी का कद बढ़ेगा। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। भाजपा में शामिल हुए सदस्य सपा से चुन-चुन कर लोगों को भाजपा से जोड़ने की चिंता करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित 100 बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts