जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा
अयोध्या।प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंच चुके हैं। सरयू किनारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनकी कैबिनेट ने उनका स्वागत किया। प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा माहौल जय श्रीराम व शंखनाद से गूंजता रहा।
इसके पहले सुबह राम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोक संस्कृति की झलक देखी गई। यात्रा में भगवान श्रीराम, सीता व लक्ष्मण सहित देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई थीं। इसे देखने के लिए सड़कों के किनारे खड़े लोग उत्सुक नजर आए।
इस दौरान कलाकारों ने वाद्ययंत्रों व लोकगीतों से प्रभु का स्वागत किया। शोभायात्रा में रामकथा के विविध प्रसंगों को जीवंत करतीं 11 झांकियों के साथ सैंकड़ों लोगों के साथ चल रहे थे। यात्रा की शुरुआत जिले के साकेत कॉलेज से हुई। यात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी लगाकर रवाना किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।

No comments:
Post a Comment