सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना। नगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच रामलीला मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य रूप में समापन हुआ। सुबह से ही चारों ओर जय श्रीराम का उदघोष गूंज रहा था। आज सरधना नगर में अयोध्या जैसा माहौल नजर आया। दूर दूर से अनेक गांवों हजारों श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली व बसों द्वारा राम नाम का जयकारा करते हुए कथास्थल पहुंच रहे थे। श्रद्धाल भावविभोर होकर नृत्य कर रहे थे। दोपहर 12 बजे विधायक संगीत सोम के तहसील रोड स्थित आवास से संत विजय कौशल महाराज कथास्थल के लिए रवाान हुए, तो पूरे नगर को भाजपा के झंडों से सजाकर उनका स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्पवर्षा करते पूज्य कथाव्यास का स्वागत किया गया। ट्रैक्टर ट्राली में डीजे लगाकर श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए कथास्थल पहुंचे। जहां विधायक संगीत सोम ने महाराज श्री से निवेदन किया कि आगे होने वाली कथा लिए 11 दिन का समय देने की कृपा करें।
    इस अवसर पर कथा को विराम देते हुए विश्व विख्यात संत विजय कौशल महाराज ने कथा में अपने मुख वचनों से मंत्र मुग्ध कर देने वाले भजनों से सभी को अभीभूत कर दिया।
संयोजक विधायक संगीत सोम, प्रीति सोम, मुख्य रूप से राजीव जैन अध्यक्ष मोंटी सोम, अनिल फौजी, राहुल चौहान, ठा. संकेत विनोद जैन, विरेन्द्र चौधरी, ललित गुप्ता, तेज़वीर प्रजापति, मुदित माहेश्वरी, नगेन्द्र राठी, अंकित चौधरी, रिषभ जैन, प्रदीप बुद्धिराजा, नवीन बसल, संजीव गुप्ता, मा. दीपक शर्मा, सूर्यदेव त्यागी, मूलचन्द गुप्ता, अशोक प्रधान, संजीव पवार, सुभाष वेदप्रकाश, पिंकी ठाकुर, शालू पुरी, इन्द्रा जाटव, विमला अरोडा, मिथलेश गर्ग, गीतिका त्यागी, मीडिया प्रभारी रक्षित गर्ग आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts