हरिद्वार 15 नवंबर मंगलौर विधानसभा में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं बहुजन समाज पार्टी और आम आदमी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने भी अपना प्रचार तेज़ कर दिया है।मंगलौर से कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन भी अब गांव गांव जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। देर शाम टांडा भनेड़ा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य किए हैं गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा है स्कूल स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर वह दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहें।

2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी जिसमें मंगलौर की भागीदारी भी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करें कांग्रेस पार्टी ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है।कांग्रेस ने  इस देश को नए आयाम दिए हैं  और आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही उत्तराखंड  में भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है। इसलिए कार्यकर्ता  कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें।
काज़ी निजामुद्दीन के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी जिसमें लोगों ने उनका फूल मालाओं से विधायक का  जोरदार स्वागत किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश बड़े नाजुक दौर से गुजर रहा है ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस का साथ  देना चाहिए  तभी इस प्रदेश का और देश का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने में जुड़ जाए और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन चौधरी  इस्लाम, डॉ शराफत अंसारी, आदि भी  मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts