सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट

सरधना (मेरठ) सरधना के मौहल्ला खाकरोबान  में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें संगठन के पदाधिकारीयो के द्वारा निर्णय लिया गया कि वह राष्ट्रीय महामंत्री का जन्मदिन कमिश्नरी पार्क पर मनाएंगे। बताते चले कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बैचेन का 14नवम्बर 2021को जन्मदिन हैं। विनोद कुमार बैचेन के द्वारा निरन्तर 35 वर्षो से सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज को संर्घष कर उनके हक व अधिकारो को दिलाने पर यह निर्णय लिया गया है । कि उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दिंनाक 13 नवम्बर 2021दिन शनिवार को सुबहा 11बजे कमिश्नरी पार्क मेंरठ में उनके जन्मदिन को संकल्प दिवस के रुप में मनाया जायेगा। जिसमें संगठन सफाई कर्मचारियों के हितो में यह भी तय कर सकता है कि वह 2022के विधान सभा चुनावो में किस राजनैतिक दल को सपोट करेगा। संकल्प दिवस पर दूर दराज से संगठन के नेता,, पदाधिकारी व कर्मचारी समाज इक्ठठा रहेगा। मीटिंग की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावरियां ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अजय महेन्द्र सिंह ने किया। मिटिग में राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद कुमार बैचेन, सभासद महिपाल वाल्मीकि, दिनेश चौहान, बब्लू पारचा, शुगनचन्द धिगान, कैलास चन्द, मुकुल गहलोत, राजू धिगिया, मोनू वैद, उषा चिन्नोट, बबीता, बिल्लू सूद, राजू पेन्टर, ताराचन्द आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts