बागपत। बागपत विधानसभा क्षेत्र के बागपत नगर मंडल में सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिविर लगाकर आम जनमानस को भाजपा का सदस्य बनाया।

इस मौके पर बागपत विधायक योगेश धामा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने क्षेत्रवासियों को केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया और उनसे लाभ उठाने की बात कही। भाजपा नगर मंडल संयोजक शेखर चौहान ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुदेश चौहान ने की। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष, जयकुमार श्रम प्रकोष्ठ संयोजक, गौरव चौधरी बागपत विधानसभा विस्तारक, प्रकाश मलिक जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और बागपत नगर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts