मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उनकी एक्टिंग पर कभी कोई शक नहीं करता है। खास बात ये है कि, वह एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ एक शानदार मॉडल भी हैं। वह जब भी रैंप वॉक पर उतरती हैं, तो उनका अंदाज देख सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी हैरान रह जाती हैं। उन्होंने साल 1994 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था। वहीं, जब सालों बाद भी आज ऐश्वर्या रैंप पर उतरती हैं, तो उनका जलवा हर किसी को अपना बना लेता है। 
कुछ ऐसा ही पेरिस में हुआ। जब एश्वर्या राय रैंप वॉक पर उतरीं, तो वहां मौजूद हर कोई एक्ट्रेस के लिए तालियां बजाता हुआ नजर आया। हाल ही में, 47 साल की ऐश्वर्या राय ने पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
ऐश्वर्या राय पेरिस में हुए फैशन वीक 2021 में रैंप वॉक पर व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर उतरीं। उनका लुक देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया था। ऐश्वर्या अपने आउटफिट में बेहद सुंदर लग रही थीं। ऐश्वर्या राय ऑल व्हाइट गाउन में काफी सुंदर लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लिया है और इसके साथ उन्होंने अपने बाल खोल रखे हैं, जिससे उनका लुक पूरा हुआ है। ऐश्वर्या के इस लुक को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें खूबसूरत बता रहा है, तो कोई उन्हें बॉलीवुड में सब पर भारी कह रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts