नई दिल्ली। विश्व हिंदू महासंघ का कालका जी मंदिर दिल्ली में सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री अस्मिता भंडारी (नेपाल) का मुख्य अतिथि के रूप में आगमन हुआ।। कार्यक्रम में समस्त भारत के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत अलखनाथ औघड़ के साथ कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समस्त पदाधिकारियों का सम्मान अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री का भी समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर की मूर्ति व त्रिशूल आदि देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज रजि. के अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह,  योगी जितेन्द्र उपाध्याय खतौली, योगी प्रवीण कुमार, रमन उपाध्याय पलवल, विक्रम गोस्वामी दिल्ली (सनातन हिन्दू वाहिनी, प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली), विनोद उपाध्याय नोएडा जिलाध्यक्ष, संजय उपाध्याय सौरखा, बिल्लू प्रधान खतौली सहित समाज व संगठन के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts