परीक्षितगढ़ -नगर की सीएचसी पर बने ऑक्सीजन प्लांट का नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू व ब्लॉक   प्रमुख ब्रह्म सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
बतादे देश का हर जिला पीएम केयर फंड से बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट से कवर हुआ जिसमें प्रधानमंत्री जी ने देश के 28 राज्यों व सात केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष पीएम केयर्स फंड से स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडजाप्शन पीएसए  ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया 1224 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र के लिए धनराशि दी गई है। जिसमें से ग्यारह सौ की स्थापना की जा चुकी है। देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन की स्थापना की गई है जिसके अंतर्गत मेरठ में 11 ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना की गई। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण के बाद नवनिर्मित 150 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन व ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अमित मोहन टीपू ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से कोरोना महामारी  में लाखों लोगों की मृत्यु हुई है।ऑक्सीजन की कमी के आगे इन घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड से मेरठ जिले में 11 ऑक्सीजन प्लांटओं का लोकार्पण किया है। ब्लाक प्रमुख ब्रहम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की नीतियों का ही परिणाम है कि कोरोना जैसी महामारी अब नियंत्रण में है और कोरोनावायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने से अब मरीजों के आगे ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रहेगी। इस अवसर पर प्रभारी डॉक्टर संदीप गौतम गुल्लू गुर्जर इकरार अहमद एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts