विपुल जैन
बागपत।गढ़ी कलंजरी गांव में सातवी सरदार वल्लभ भाई पटेल कबड्डी, दौड़ व भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनका यहां पहुँचने पर कार्यक्रम के आयोजकों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे हैं ग्राम चौपाल अभियान के अंतर्गत हिम्मतपुर सुजती, भगवानपुर नांगल, दोघट, पुषार आदि गांवों का दौरा किया और किसानों के बीच बैठकर भाजपा द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं भी सुनी और उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया। 
उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री दीपक प्रधान, बागपत नगर मंडल अध्यक्ष अमरदीप प्रधान, किशनपुर बिराल मंडल अध्यक्ष हरपाल राठी, दोघट मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजीव, कार्यालय प्रभारी विनय व सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts