मेरठ-दूल्हेरा चौहान में ग्राम प्रधान बाल किशोर चौहान की बैठक पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के विधि विभाग एवं जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में एक विधिक जागरूकता अभियान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ अंजू कंबोज मुख्य रूप से उपस्थित रही .

 अंजू कांबोज ने जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण के अंतर्गत मिलने वाले लाभो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया किस प्रकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार गरीब व असहाय लोगों को जागरूक करें उन्हें किस प्रकार न्याय दिलाता है और सहायता प्रदान करता है .

       उन्होंने शोभित विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जन जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शोभित विश्वविद्यालय हमेशा गरीब असहाय लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान करने में अग्रणी रहा है. उन्होंने शोभित विश्वविद्यालय द्वारा दो गांव को विधिक सहायता प्रदान करने हेतु गोद लेने की पहल को एक सराहनीय कदम बताया.

 कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विधि विभाग के प्रोफेसर कुलदीप कुमार ने गांव वासियों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी  ग्राम प्रधान  बाल किशोर चौहान ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  अंजू कंबोज तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में इस तरह के जन जागरूकता अभियानों को आयोजित करने में भरपूर मदद का आश्वासन दिया कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने घर घर जाकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव द्वारा आयोजित कानूनी जागरूकता के लिए जागरूक किया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम दूल्हेरा चौहान में कार्यरत आशा, आंगनवाड़ी व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा शोभित विश्वविद्यालय से कुलदीप कुमार, मोहम्मद आमिर, नेहा भारती, महक बत्रा एवं छात्रों में एलीना मिनी, उत्कर्ष गुप्ता, सुबोध कुमार, अनुभव त्यागी, सार्थक सिसोदिया, मानवी, शुभेंदु प्रकाश नीरज, कनिष्का त्यागी, वैशाली त्यागी तथा आभा मलिक आदि का विशेष योगदान रहा|.

No comments:

Post a Comment

Popular Posts