गलत काम करोगे तो जनता खलनायक बना देगीः सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को अपना पक्ष जनता के बीच सरल भाषा में रखना चाहिए और मीडिया के माध्यम से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने मनीष गुप्ता हत्याकांड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर आप गलत काम करेंगे तो जनता आपको खलनायक बना देगी।
मुख्यमंत्री योगी शनिवार को लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर 75 पुलिस कर्मियों को अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में अब सुधार आया है। राज्य में कानून का राज है। इसके बाद भी थोड़ी सी चूक पूरे प्रशासन को खलनायक बना देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों का जनता से संवाद करते रहना बेहद जरूरी है। पुलिस का प्रयास होना चाहिए कि उन पर जनता का विश्वास बना रहे।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी 2017 के बाद काफी काम किया गया है। 2017 में प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था अब 18 हो गए हैं। पुलिस विभाग में लगातार भर्ती की गई। अब महिलाएं प्रदेश में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts