मेरठ। मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और बागपत में शुक्रवार को दशहरा पर्व परम्परागत उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह के समय दशहरा पूजन हुआ। शाम को विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ। भगवान राम ने रावण के पुतले पर अग्निबाण से प्रहार कर दिया। इससे पुतला धूं-धूं कर जल उठा। पुतला दहन होते ही वातावरण श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
मेरठ में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन हुआ। हस्तिनापुर में रावण दहन से पहले राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने श्रीराम का तिलक लगाकर पूजन किया। लावड़ और अन्‍य कस्‍बाेेंं में भी रावण दहन हुआ। उधर दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण कार्य चलने के कारण रामलीला मैदान में लगने वाला मेला फीका रहा। पुलिस बच्चों के साथ आए लोगों को अंदर जाने से रोकती रही। मैदान के बाहर की ओर दुकानें लगीं।

उधर, दशहरा पर सुरक्षा के लिए जनपद को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया था। सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी फिक्स कर दी गई है। जरूरत पडऩे पर ड्रोन का सहारा भी लिया जाएगा। शहर के ऐसे प्वाइंट भी चिह्नित किए हैं, जहां पर गत वर्षों में विवाद हुआ है। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts