लखीमपुर के आरोपियों को बचाने का लगाया सरकार पर आरोप

लखनऊ। लखीमपुर कांड में केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में मौन व्रत शुरू कर दिया है। गांधी प्रतिमा स्थल पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका ने मौन व्रत के साथ धरना शुरू किया है।
प्रियंका के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी मौजूद हैं। मौन व्रत शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के साथ लखीमपुर में ह्रदय विदारक घटना हुई है। सरकार आरोपियों को बचाने में लगी रही। ऐसा कभी नही हुआ जैसा भाजपा राज में हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि योगी सरकार उम्भा, हाथरस, उन्नाव, गोरखपुर लखीमपुर में आरोपियों के साथ खड़ी रही।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आराधना मिश्रा, दीपक सिंह सहित कार्यकर्ता भी प्रियंका के साथ धरने पर बैठे हैं। वाराणसी में रविवार को किसान न्याय रैली में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित प्रियंका गांधी ने लखनऊ के हजरतगंज में जीपीओ पार्क प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत का ऐलान किया था। लखनऊ के साथ ही यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस नेता मौन व्रत पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts