राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर धूमल का हुआ स्वागत

जालन्धर। कुटीर, सूक्ष्म,लघु व मध्यम उद्योगों के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर एडवोकेट अरविंद धूमल का गृहक्षेत्र जालन्धर यूनिट की ओर से अभिनन्दन किया गया।
एडवोकेट अरविंद धूमल ने अपनी नवनियुक्ति को अपने गृहक्षेत्र जालन्धर यूनिट की उपलब्धि बताते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि, यहां पद नही, अपने संगठन के लिए कुछ करने का दायित्व मिलता है। संगठन ने जहाँ कार्य करने का अवसर दिया अपनी ओर से सर्वोत्तम करने का प्रयास किया। इस सफलता सोपान की बदौलत ही हमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।
इस अवसर पर जिला जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर, महसचिव उत्तम चड्ढा, पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, अवनीश परमार, महासचिव विशाल दादा, सचिव  हरीश गुप्ता, संयुक्त सचिव अनुज कपूर, अनिरुद्ध धीर, वरिष्ठ सदस्य बूटी राम भल्ला, गुरबख्श सिंह जुनेजा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष विवेक राठौर ने कोरोना महामारी के समय और उसके पश्चात बदले परिपेक्ष में लघु उद्योग भारती जालन्धर द्वारा किए गए जन हितैषी, उद्योग हितैषी कार्यो की विस्तृत चर्चा की। महासचिव उत्तम चड्डा ने अरविंद धूमल के जीवनवृत की चर्चा करते हुए मंच पर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर वरुण भल्ला.अमित दुग्गल, सुमित दुग्गल, हर्ष गुप्ता,श्याम गोस्वामी. गगन चौधरी, गगनदीप सिंह, आशीष शर्मा, भरत मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, संजीव भारद्वाज संजय मेहता, वरुण मेहता, संजीव गुप्ता, फूल सिंह शेखावत, पीयूष सेठ, विपिन धीर, मोनीर वर्मा, सुनील अग्रवाल, तरुण जुनेजा, नरेश गुप्ता, विजय शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts