सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा 'मिशन शक्ति' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में रामलीला रोड स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में 'निर्भय एक पहल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें उपस्थित महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ मीनाक्षी भराला (मंडल प्रभारी भाजपा) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि आज के समय में महिलाएं अपने आप को पुरुषों से किसी प्रकार से कम ना समझे।
उन्होंने बताया कि आज के समय में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में है।  चाहे वह राजनीतिक क्षेत्र हो व सामाजिक हो शिक्षा का क्षेत्र हो या अधिकारी क्षेत्रों हो हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ओर उच्च मुकाम तक पहुंचने में सफल रही है। राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएं सरकार के उच्च पदों पर रहकर काम कर रही हैं।
साथ ही उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रीमती डिंपल, महामंत्री शालू पूरी , उपाध्यक्ष ममता सागर, रुचिका, प्रेमलता सक्सेना, इंदिरा जाटव ,विमला अरोरा, दिव्या , गंगासागर, निर्मला, श्वेता वर्मा, सुनन्या, मंजू सैनी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन विशाखा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts