एक घण्टे बाद सुचारू हो सका यातायात

 मेरठ। थाना  पल्लवपुरम क्षेत्र के दिल्ली.देहरादून हाईवे पर पल्लवपुरम फेज.1 के सामने तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर तीन कारें आपस में भिड़ गई। दुर्घटना में गाड़ी में बैठे लोग सात घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया।

शुक्रवार की सुबह
करीब 10.30 बजे दिल्ली की ओर से आ रही अर्टिगा कार संख्या एच आर 55- एच 9547 के चालक ने तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर आगे जा रही सेंट्रो कार संख्या डीएल 3सी एपी 7721 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आगे चल रही सेंट्रो कार का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वह सड़क पर कई पलटी खाकर गौरव निवासी गुडग़ांव की कार संख्या यूपी 16 सी एफ 6011 से जा टकराई। दुर्घटना के चलते तीनों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार सभी सात लोग घायल हो गए। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लगभग एक घंटा जाम की स्थिति बनी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से गाडिय़ों को सड़क के किनारे कराया। जिससे जाम से निजात मिल सकी। पुलिस अर्टिगा कार के चालक शिवेंद्र निवासी अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाने ले गई। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि चालक शिवेंद्र दिल्ली से अल्मोड़ा जा रहा था। नींद की झपकी लगने के कारण आगे जा रही गाड़ी में टक्कर मार दी। घायलों का इलाज करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts