सरधना (मेरठ) सरधना थाना क्षेत्र के गांव चांदना में पुरानी रंजिश व छेड़खानी को लेकर दो पक्ष में चली गोलियां दोनों पक्षों से एक-एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
श्रीमती प्रियंका पत्नी मोनू उर्फ श्याम प्रकाश निवासी ग्राम चान्दना थाना सरधना ने
6 अक्टूबर को थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि वह सुबह समय करीब 7 बजे अपने घेर में काम कर रही थी। तभी गांव का ही सोनू पुत्र मुकेश मेरे पास आया और मेरे साथ छेडछाड करने लगा। विरोध करने पर मेरा हाथ मोड़ दिया और कहने लगा कि मैं तेरे लिए चांदी की चैन लेकर आया हूँ। मेरे शोर मचाने पर मेरी सास कमलेश पत्नी ब्रहमपाल,पप्पू उर्फ कमल सिंह पुत्र कृपाल व गांव के लोगों को आता देख सोनू गालियां देते हुए चेन फेंक कर भाग गया। पीड़िता श्रीमती प्रियंका ने थाने में तहरीर देकर उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मोनू उर्फ श्याम प्रकाश ने बताया कि
गुरुवार की सुबह लगभग 6:30 बजे शौच के लिये जंगल में गया था तभी सोनू पुत्र मुकेश हाथ में कट्टा लिये हुए उसके पास आया तथा गाली देते हुए कहने लगा कि तू व तेरी घरवाली कल मेरे विरूद्ध थाना सरधना में झेडखानी व मारपीट की रिपेट दर्ज कराने गये थे आज तेरा इलाज कर दूंगा इतना कहते ही सोनू ने मेरे उपर हाथ में लिये हुए कटटे से जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जो कि मेरे सीधे पैर की जांघ में लगी । मेरे विरोध करने पर सोनू तमन्चा लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गया । गोली की आवाज सुनकर उधर दौड़े लोग घायल मोनू को उठाकर सरधना थाने लेकर आए जहां से उसे उपचार के लिए सीएससी के लिए भेज दिया गया सीएससी से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया । 
दूसरे पक्ष के मुकेश पुत्र शिवचरण ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ब्रहमपाल पुत्र नत्यू व  चार पुत्रों बंटी उर्फ काशी, मुन्नु उर्फ मोनू, ललित उर्फ कोल्ली व पंजू ने उसके पुत्र सोनू को उस वक्त जंगल में खेल लिया जब वह सोच के लिए गया था वह हमलावरों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की विरोध करने पर उसके गोली मार दी गोली उसके हाथ में लगी। जिसे लेकर थाने पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मुकेश के मुताबिक उनका एक मुकदमा चल रहा है जिसे वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था।
दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts