मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय परिसर स्थित कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक कुमार ने जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम खेकनी में आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके सुभारती डिफेन्स एकेडमी का नाम रोशन किया है।
कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के डायरेक्टर व सेना मेडल कर्नल राजेश त्यागी ने छात्र दीपक कुमार को बधाई दी। उन्होंने बताया कि छात्र दीपक कुमार ने 1600 मीटर दौड़ को मात्र चार मिनट 21 सेकण्ड में पूर्ण करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी डिफेन्स एकेडमी के लिये बड़ी उपलब्धि की बात है कि हमारे छात्र दीपक कुमार ने सुभारती डिफेन्स एकेडमी के नेतृत्व में कठिन परिश्रम करते हुए जीत का परचम लहराया है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सुभारती डिफेन्स एकेडमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को रोजगार परक बनाना और छात्रों को एनडीए, वायु सेना, नौसेना, सेना, तटरक्षक बल, पुलिस और अर्धसैनिक बलों आदि में प्रवेश के संबंध में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर प्रशिक्षित करना है। उन्होंने दीपक कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देशहित में अपनी योग्यता से कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।
कैप्टन अमरीक सिंह सुभारती डिफेन्स एकेडमी के मुख्य सलाहकार डा.एन.के आहूजा ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह सुभारती डिफेन्स एकेडमी का सफलता के शिखर की ओर पहला कदम है और भविष्य में जल्द ही सभी विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं से जोड़ने हेतु स्नातक कार्यक्रम के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भर्ती प्रतियोगिताओं के लिये विद्यार्थियों को लिखित, शारीरिक और समग्र विकास कार्यक्रम के माध्यम से सुभारती डिफेन्स एकेडमी उनका ज्ञान वर्धन करेगी।
सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने सुभारती डिफेन्स एकेडमी के छात्र दीपक को बधाई देते हुए कहा कि   सुभारती डिफेन्स एकेडमी देश की सरहदों की हिफ़ाज़त करने के इच्छुक युवाओं को दक्ष बनाने हेतु प्रतिबद्ध है और यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें देश सेवा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में पीटी इंस्ट्रक्टर संदीप कुमार एवं एडवाइजर श्रीराम कुमार ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts