साजिद कुरैशी सरधना सरधना (मेरठ) करनावल कस्बे में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कस्बे के साथ आसपास के लोगों के बीच अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर उनको विकास के कार्यों करने की बात कही । करनावल कस्बे में जब सिंह कटारिया के अहाते में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव खेड़ी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । समारोह में पहुंचे अध्यक्ष ने कहा कि जनता के द्वारा चुना गया हूं और जनता के लिए क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराने तथा नए कार्यों को धरातल पर लाकर क्षेत्र ही नहीं जिले में विकास कार्य कराने का कार्य करूँगा । इस दौरान उन्होंने अनुभवी लोगों के बारे में जानकारी ली । इस दौरान अनिल चौधरी अतुल पुनिया, जिला पंचायत सदस्य ईशा चौहान पांचली, अंकित अरुण मसूरी, सुमित प्रधान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सुरेंद्र सिंह ने की तथा संचालन शुक्रताल कटारिया ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरपर्सन सुमित्रा देवी चेयर पर्सन पुष्पा देवी यशपाल कटारिया दुष्यंत रोटा दीपक सिरोही सुभाष गोपाल शर्मा विक्रम सिंह वीरेंद्र ओमपाल सिंह शुभम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment