सरधना (मेरठ) श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक बालिका जूनियर हाई स्कूल , रासना, मेरठ द्वारा सेवानिवृत अध्यापकों का सामान समारोह आयोजित किया गया। कार्येक्रम के मुख्य अथिति प्रदीप त्यागी (संचालक,जिला सहकारी बैंक लि. मेरठ-बागपत एवं पूर्व सदस्य, जिला पंचयात, मेरठ रहे) कार्येक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किया,उसके पश्चात मुख्य अतिथि और अध्यापकों श्रीमती रजनी शर्मा व उमा शर्मा का फूल मालाओं , शॉल ,चादर और समान प्रतीक भेंट कर समानित किया। मुख्य अतिथि ने कार्येक्रम को संबोधित किया और स्कूल के पुराने और नए स्टाफ की तारीफ की। इस अवसर पर पवन त्यागी, अजय त्यागी, बसंत लाल गुप्ता , राजीव त्यागी, अंकुर त्यागी , सचिन, मयंक त्यागी , ओमकार और छात्राएं उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment