कैमरे के सामने एडजस्ट करती दिखीं ड्रेस
मुबंई। बॉलीवुड अभिनेत्री और जबर्दस्त डांसर नोरा फतेही को मुंबई में बेहद खूबसूरत अंदाज में स्पॉट किया गया। वह वाइट कटआउट ड्रेस में फोटोग्राफरों को मुबंई की सड़क पर पोज देती दिखीं। वाइट बॉडीकॉन ड्रेस में नोरा जब कार से उतरीं, तो उनके इस अंदाज को देखकर फैंस की नजरें उन पर टिक गईं। इस बीच नोरा ओप्स मोमेंट की भी शिकार हो गईं। पोज देने के दौरान उनकी ड्रेस जब नीचे खिसकने लगी तो उन्होंने कैमरा के सामने ही इसे किसी तरह एडजस्ट किया।हालांकि फोटोशूट के दौरान ही नोरा ने जिस अंदाज में कॉन्फिडेंस के साथ अपनी ड्रेस को एडजस्ट किया वह काबिल.ए.तारीफ है।सोशल मीडिया पर नोरा फतेही की इन तस्वीरों पर लोग उनकी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनकी ड्रेस को लेकर भद्दे कॉमेंट भी किए।एक शख्स ने लिखाए जो पहना है वो भी उतार दो।
वहीं एक और कॉमेंट है, इसको कोई पैसे दे दो ताकि कपड़े खरीद सके। एक फॉलोअर ने लिखा है, लड़कों को पागल कर दिया। वहीं एक फॉलोअर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा है, अफगानिस्तान में होती तो कोड़े पड़ते।नोरा फतेही अपनी अदाओं और डांस से अपने चाहने वालों का अटेंशन हासिल करना बखूबी जानती हैं।यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के 3 करोड़ 20 लाख फॉलोअर्स हैं और हर पोस्ट पर लाइक्स और कॉमेंट की बरसात होती है।



No comments:
Post a Comment