मुबंई। एक्ट्रेस निया शर्मा टीवी की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपने एक दशक से ज्यादा के करियर में निया ने कई तरह के रोल निभाए। सीरियल में बहू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं निया असल जिंदगी में हॉट बेब हैं। 17 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वालीं निया की ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं जिससे उन्होंने तहलका मचा दिया।बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि निया का असली नाम नेहा शर्मा हैं।
उनका जन्म साल 1990 में दिल्ली में हुआ।निया ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के जगन्नाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से की। उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली हुई है। निया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में स्टार प्लस के सीरियल काली एक अग्निपरीक्षा से की। निया को साल 2011 में सीरियल एक हजारों में मेरी बहना से पहचान मिली। इसमें उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, करन टैकर और कुशाल टंडन थे।जीटीवी पर प्रसारित सीरियल जमाई राजा निया के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
उनके अपोजिट इसमें रवि दुबे मुख्य भूमिका में थे। इसके साथ ही वह कॉमेडी नाइट्स बचाओ ,बॉक्स क्रिकेट लीग, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में नजर आईं। साल 2019 में निया का एक और बड़ा सीरियल नागिन 4 आया। मुख्य भूमिका के रूप में वह घर.घर में छा गईं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी तस्वीरों से छाई रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 65 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
No comments:
Post a Comment