खंगाले जा रहे कमाई और खर्च से जुड़े कागजात नई दिल्ली (एजेंसी)। बुधवार को सोनू सूद से जुड़े 6 परिसरों में सर्वे करने के बाद आयकर विभाग की टीम आज सुबह दोबारा एक्टर के घर पहुंची है। खबरों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारी सोनू सूद के अकाउंट बुक से लेकर कमाई और खर्च जैसे तमाम आर्थिक दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सोनू सूद के घर किए जा रहे सर्वे पर आम आदमी पार्टी ने नाराजगी जताई है। जानकारी के मुताबिक ये सर्वे लखनऊ के बड़े कारोबारी अनिल सिंह से जुड़ा हुआ है। हाल ही में अनिल सिंह के दफ्तर पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। सोनू सूद और अनिल सिंह कारोबार में पार्टनर बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम उन सभी संस्थाओं की जांच कर रही है, जो सोनू सूद से जुड़े हुए हैं।
No comments:
Post a Comment