हमको लिखने की आदत डालनी पड़ेगीः सीएम योगी


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की राज्य स्तरीय मीडिया वर्कशॉप का समापन किया। भाजपा उत्तर प्रदेश की एक दिनी मीडिया वर्कशॉप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की मौजूदगी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसका शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर के बाद अलीगढ़ होकर लखनऊ पहुंचे और सीधा भाजपा राज्य मुख्यालय पहुंचे। भाजपा मीडिया वर्कर्शाप के समापन अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमको लिखने की आदत डालनी होगी। आजकल इंटरनेट मीडिया पर तो वह बेहद सक्रिय हैं, जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। हम जितना अधिक लिखेंगे, उतने लोगों तक हमारी बात भी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि आजकल हमारे साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन सीटों पर अधिक सक्रिय हो गए हैं, जिन सीटों पर 2017 में हमारी पार्टी सफल नहीं हो पाई थी। हमने और प्रदेश अध्यक्ष ने उस पर एक अभियान शुरू किया है।
लखनऊ में भाजपा की राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी आए थे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts